रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंद्रह मंजिला इमारत से एक यूवती की गिरने मौत हो गई है। यह पंद्रह मंजिला इमारत फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन में है। यह पंद्रह मंजिला इमारत लालपुर के सब्जी बाजार इलाके में है।
उस बिल्डिंग में काम कर रहे लोगों ने स्थानीय लोगों को बताया कि 15 मंजिला इमारत से लड़की ने छलांग लगा कर कूद गई जिससे मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लालपुर थाने की पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लालपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। फिलहाल लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लालपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है और काम कर रहे मजदूरों से इस मामले की पूछताछ की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी ने लालपुर थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।





Add comment