रांची : शहर में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहा है। अपराधी कारोबारियों को अपना निशाना बना रहा है। आज कांके थाना क्षेत्र के बोडिया में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया है।
घायल युवक का नाम अजय कुमार है और वह एक निजी बॉडीगार्ड के रूप में काम करता है। अजय सोमार बबलू मुंडा का बॉडीगार्ड है।
कांके थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और अजय कुमार की भाई की पहले गोलीबारी में हत्या की गई थी। कांके थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है और इस मामले की तहकीकात की जा रही है। बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Add comment