Thndr News

भाजपा नेता की हत्या मामले में एसआईटी को मनोज मुंडा की है तलाश, मनोज मुंडा ने पहले भी भाजपा नेता पर किया था जानलेवा हमला

रांची : ओरमांझी में बुधवार की शाम एक भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. भाजपा नेता जीतराम की हत्या की जांच करने के रांची एसएसपी ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित किया है .एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक खुलासा नही हो पाया है की जीतराम मुंडा की हत्या किस वजह से की गई है .

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या के बाद रांची एसएसपी ने एक एसआईटी का गठन किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देशन में गठित एसआईटी में ओरमांझी डीएसपी, इंस्पेक्टर व अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता जीतराम मुंडा पर करीब चार साल पहले भी गोली चली थी जिसमे जीतराम बाल बाल बच गये थे . जीतराम ने अपनी सुरक्षा को लेकर आर्म्स लेने के लिए आवेदन भी दिया था लेकिन आर्म्स नही मिला था. जीतराम पर गोली मनोज नामक व्यक्ति ने चलाई थी .रांची पुलीस को मनोज की तलाश है लेकिन मनोज फरार है . रांची पुलीस जब मनोज के घर पहुंची तो मनोज फरार है . मनोज को पकड़ने के लिए रात से ही पुलीस छापेमारी कर रही है .

भाजपा नेता जीतराम मुंडा पर पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। मुंडा पर पिस्टल से गोली चलाई गई थी जिसमे वे वह बाल-बाल बच गए थे. जीतराम ने ओरमांझी थाने में साहेर निवासी मनोज मुंडा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।

जीतराम मुंडा ओरमांझी के पुंदाग निवासी हैं।जीतराम मुंडा ने तब बताया था कि मनोज मुंडा अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। उसने अपनी पत्नी की हत्या 2015 में कर दी थी। इसी आरोप में वह जेल चला गया था। मनोज बेल पर छूट र बाहर आया है, इसलिए वह उन्हें खत्म कर देना चाहता है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.