रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।युवक का नाम जीतू मुंडा है। मृतक जीतू मुंडा ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पालु जगह के नजदीक शाम 6:30 बजे चाय पी रहा था। इसी बीच अपराधियों ने आकर जीतू मुंडा को गोली मार दिया।
अपराधी गोली मारकर मौका ए वारदात से फरार हो गया है। गोली लगने के बाद जीतू मुंडा को नजदीकी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
ओरमांझी थाने की पुलिस सदानंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास की जा रही है लेकिन अब तक पुलिस को आरोपी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। ओरमांझी थाने की पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि पुरानी रंजिश की वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।





Add comment