रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी हाई स्कूल में फार्मेसी कोर्स की परीक्षाएं हो रही है। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी प्रश्न पत्र आउट हो जाने की वजह से सेंटर पर हंगामा किया और परीक्षा को स्थगित करने की मांग किया है। यह डी फार्मा फार्मेसी के दो वर्षीय कोर्स के लिए पहले वर्ष के लिए परीक्षा हो रही है। आरटीसी हाई स्कूल, बीएड कालेज सहित कई जगहों पर सेंटर है।
परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र आउट हो गया है। परीक्षा का आज तीसरा दिन है। परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इग्जामिनेशन कमेटी डिप्लोमा इन फार्मेसी लेती है। स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन यदुनाथ मार्डी और सचिव कौशलेंद्र कुमार हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस आरटीसी हाई स्कूल पहुंच कर सभी अभ्यर्थियों को शांत कराया और कहा कि आपके हर बात को सुनी जाएगी।
फिलहाल माहौल को शांत बनाए रखें। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र आउट हो जाने की वजह से सही रूप से मूल्यांकन नहीं हो पाएगा और जो अभ्यर्थी पढ़ कर परीक्षा देने आए हैं वो अधिक मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे।





Add comment