Thndr News

उपायुक्त ने की शानदार पहल, जनता दरबार के माध्यम से बनाया जाएगा राशन कार्ड

गुमला : राज्य में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य के आला अधिकारी अपनी तरफ से लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य के गुमला जिले के उपायुक्त अब गुमला जिले वासियों की राशन कार्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपायुक्त को लगातार यह एहसास हो रहा था कि गुमला जिले वासियों को राशन कार्ड बनाने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ था था। इसलिए उपायुक्त शिशिर कुमार ने जनता दरबार के माध्यम से राशन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को राशन कार्ड में बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लोग सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक जनता दरबार के माध्यम से अपना राशन कार्ड बना सकते हैं। राशन कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक मंगलवार के दिन को निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त शिशिर कुमार वैसे लोग को चिन्हित कर रहे हैं जिनको राशन कार्ड की आवश्यकता है लेकिन उन्हें राशन कार्ड प्राप्त नहीं हो रहा है। उसके लिए अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं। जो साधन संपन्न लोग राशन कार्ड से राशन का उठाव कर गरीबों का हक मार रहे हैं वे सावधान हो जाएं। कार्ड सरेंडर करे अन्यथा बाध्य होकर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य आपकी समस्या को दूर करना है। सरकारी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण केवल पेंशन और राशन कार्ड के लिए परेशान न हो। अन्य विभाग द्वारा भी आपके लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों, मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजना है। मजदूरों के बच्चों को भी श्रम विभाग द्वारा छात्रवृति देने की योजना है। इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

1 comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.