रांची : सर्जना चौक स्थित सदर अस्पताल में दिव्यांग लोगों के लिए सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। दिव्यांगों के पास सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से सरकारी नौकरी व कई प्रतिष्ठानों में इंटरव्यू देने में दिव्यांग सर्टिफिकेट की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सदर अस्पताल प्रबंधन ने इस परेशानी को समझते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा की है और अब सदर अस्पताल में आसानी से दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। सदर अस्पताल में हर सप्ताह के बुधवार को दिव्यांग लोगों के लिए सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है।
आसानी से बनाया जा रहा है दिव्यांग सर्टिफिकेट
सदर अस्पताल के डॉ एस मंडल ने बताया कि लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। एस मंडल ने बताया कि हर सप्ताह ढाई सौ से 300 लोगों का सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। दिव्यंग सर्टिफिकेट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है और इस आवेदन के लिए ₹50 का खर्च आता है। आवेदन करने के बाद 1 सप्ताह के अंदर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है।





Add comment