Thndr News

किडनैपर किंग चंदन सोनार को लाया गया होटवार जेल, 10 मार्च काे एमपी के सिंगरौली से किया गया था गिरफ्तार

रांची : किडनैपर किंग चंदन सोनार को रांची के होटवार जेल लाया गया है। चंदन सोनार के ऊपर देश भर में 40 से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हैं। झारखंड में चंदन सोनार ने कई अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। रांची के जूलर परेश मुखर्जी और लव भाटिया के अपहरण में चंदन सोनार का नाम सामने आया था। चुटिया थाना में दर्ज केस संख्या 127/15 मामले में चंदन सोनार को गवाही के लिए रांची लाया गया है।

छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड और पश्चिमबंगाल में इसका आतंक था। सूरत से लेकर रायपुर तक के व्यापारियों को इसने किडनैप कर करोड़ों की फिरौती वसूली है। वह पिछले 10 सालों से एमपी के सिंगरौली जिले में होटल कारोबारी बन कर रह रहा था साथ ही अपना नाम भी बदल लिया था। सिंगरौली में यह चंद्रमोहन के नाम से जाना जाता था।
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सिंगरौली पुलिस की मदद से उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया है।

सूरत के व्यापारी को किया था किडनैप

देश के कई हिस्सों में चंदन सोनार का खौफ था। वह सूरत, रायपुर और रांची से भी व्यापारियों का अपहरण कर चुका है। चंदन सोनार गिरोह ने सूरत के हीरा व्यापारी के बेटे सोहैल हिंगोरा का अपहरण कर सनसनी फैला दी थी। इससे इन लोगों ने करोड़ रुपये की वसूली की थी। 2020 में रायपुर से व्यापारी प्रवीण सोमानी के किडनैपिंग केस में भी चंदन सोनार गिरोह का नाम सामने आया था। इस गिरोह ने सबसे पहले झारखंड के गोमिया से व्यवसायी महावीर जैन का अपहरण किया था। उसके बाद रांची के जूलर परेश मुखर्जी और लव भाटिया को भी उठाया था। बताया जाता है कि चंदन सोनार गैंग ने व्यापारियों का अपहरण कर अब तक अरबों रुपये की फिरौती वसूली है।

चंदन सोनार कभी करता था रेल में चोरी

चंदन सोनार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। एक समय रेल क्षेत्र में अपराध करने वालों के बीच उसकी तूती बोलती थी। जीआरपी के द्वारा जब उसे गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया तो वहां उसकी दोस्ती कई शातिर अपराधियों से हो गई थी। उसके बाद उसकी पहचान अंडरव‌ल्र्ड में तेजी से फैली। चंदन सोनार का नाम रांची के जेवर व्यवसायी परेश मुखर्जी और लव भाटिया के अपहरण में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थी। चंदन सोनार गिरोह ने अब तक केवल अपहरण से 500 करोड़ की वसूली की है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.