Thndr News

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा बांटा गया सूखा राशन

रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर द्वारा एयरपोर्ट रोड,साकेत नगर तथा पोखर टोली हिनू में 154 जरूरतमंद परिवार के बीच सुखा राशन बांटा गया l

बांटे गए राशन में चावल, आटा, आलू,नमक, तेल, हल्दी,मसाला आदि रोजाना उपयोग की जाने वाली जरूरत की चीजें शामिल थी।
इसके साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क सेनिटाइजर एंव साबुन का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मौजूद हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कोरोंना के बचाव को ले कर वेक्सीन लेने के लिये सभी लोगों को प्रोत्साहित किया।
वहीं मौजूद उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा, कोरोंना काल में महिला मोर्चा के द्वारा ऐसा प्रयास वाकई लोगो को जागरूक करने का कार्य करती है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर ने बुजुर्गों को वैक्सीन लेने के लिए वेक्सीन सेंटर जा कर उन्हें जगरूक किया ।

महिला मोर्चा, रांची की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा ने महिला मोर्चा के द्वारा किये गये इस प्रोत्साहित कार्य के लिए सभी बहनों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा,इस कोरोंना महामारी में प्रत्येक दिन जरूरतमंद तक आवश्यक समान मास्क ,
सेनिटाइजर ,साबुन,राशन एंव फल का वितरण किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अंचल तिवारी,भोला सिंह, महामंत्री वीणा मिश्रा ,दिव्या साहु ,महिला मोर्चा के कार्य समिति सदस्य कूमूद पाण्डे का भी संयुक्त रूप से योगदान रहा।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.