रांची: महंगाई और पेट्रोल तथा डीजल के बढ़ते दाम को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू के नेतृत्व में आज विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर धरना प्रदर्शन किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित मंत्री रामेश्वर उरांव दिशा निर्देश पर राजधानी के विभिन्न पेट्रोल पम्पों डीपीएस पेट्रोल पंप, बिरसा चौक पंप, नागेश्वर महतो पंप, कडरू पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना एवम् प्रदर्शन किया गया.




