Thndr News

ज्ञान प्रकाश जालान के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

राँची : सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े व जालान फुड प्रोडेक्ट के संचालक ज्ञान प्रकाश जालान (ज्ञानू बाबू) के अाकस्मिक निधन पर श्री परशुराम इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा,महामंत्री प्रमोद पाण्डेय (जयपुर) , प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित (राँची) के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत महामंत्री ज्ञानदेव झा, सचिव संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मिडिया प्रभारी अमित शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है और श्रद्धा – सुमन अर्पित की गई .

राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित ने कहा ज्ञान प्रकाश जालान मृदुभाषी ,सरल एवं गरीबों के मसीहा थे. इनके अाकस्मिक निधन पर पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.
समाज का एक स्तंभ जो कि पूरे समाज को एकजुटता के साथ जोड़े रखने में सक्षम थे. उनका असामयिक निधन से सभी को अपूरणीय क्षति हुई है.
इनको नमन करते हुए श्री परशुराम इंटरनेशनल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.