राँची : “इंडिया यंग फाउंडेशन” की ओर से कोरोना से ग्रसित परिवारों के बीच नि: शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है. यह नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम रिम्स व सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
“इंडिया यंग फाउंडेशन” के राँची जिला सचिव रजनीश पाण्डेय ने बताया कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं और घर में हैं उनके लिए भी हमलोग घर तक भोजन पहुँचाने की व्यवस्था किए हैं. उनके लिए दवा,अॉक्सीजन घर तक पहुँचाने का कार्य भी हमारी संस्था के द्वारा किया जा रहा है.
संस्था का प्रयास है कि अाग़ामी कुछ दिनों में काँके में “इंडिया यंग फाउंडेशन” के द्वारा 50 अॉक्सीजन बेड वाले अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी.




