Thndr News

सरकार ने हमारे आवाज को दबाने के लिए शहर के बाहर धरना स्थान दिया है : भाजपा

राँची : पुंदाग स्थित साईं मन्दिर के निकट मैदान में भारतीय जनती पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें गुमला नरसंहार, कोंगें के दम्पति की हत्या और कई मुद्दों के विरोध में आवाज़ उठाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेंमत सरकार निक्कमा एवं नकारा है। धरना प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है, और इस अधिकार को गौण करने के लिए राज्य सरकार ने शहर के बाहर एक विरान और सुनसान स्थान दिया है। सरकार धरना प्रदर्शन के विरोध के आवाज को दबाना चाहती है। परंतु भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने इस निर्जन स्थान को भी इंद्रप्रस्थ बना दिया। जो मैदान आपने हमें दिया है, इसे कुरुक्षेत्र समझकर सरकार के खिलाफ़ अब इसी स्थान से महाभारत का बिगुल बजेगा।

लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस सुनसान और निर्जन स्थान पर भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह दर्शनीय योग्य है। विशेषकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह निश्चित प्रभावित करने वाला है।

पूर्व नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने कहा कि बेशर्म हेंमत सरकार यह स्पष्ट करे कि पंकज मिश्रा कौन है? क्योंकि उनके पार्टी के विधायक लॉबीन हेंब्रम ने 485 ट्रक पकड़ा, फिर सरकार ने उसे छोड़ दी। मधु कोड़ा के समय में विनोद की भूमिका में पंकज मिश्रा अत्यंत सक्रिय है।

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि राज्य सरकार पूर्णत: नकारा साबित हो रही है। जिसने सिर्फ चुनावी दाव के लिए प्रत्येक वर्ष 50 हजार नौकरी देने का वादा किया, लेकिन सरकार में आने के बाद युवाओं को नौकरी देना तो दूर, बल्कि काम में लगे लोगों का रोजगार छीन रही है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने झारखंड में हो रहे विकास को दूर कर दिया है। जितनी भी परियोजनाएँ और कार्यक्रम चल रहे थे। उन्हें सरकार ने पूर्णत: बंद कर दिया है। झारखंड में सिर्फ अपराध का बोलबाला है, और ट्रान्सफर और पोस्टिंग में खरीद- फरोख्त सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही उनका कहना है कि हेंमत सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिसकी शुरुवात आज साईं मन्दिर प्रांगण स्थित मैदान से किया जा रहा है। राँची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि हेंमत सोरेन सरकार पूर्णत: नकारा व निकम्मा है।

धरने में गंगोत्री कुजूर, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, नवीन जयसवाल, सी.पी. सिंह, समरी लाल, आशा लकड़ा आदि लोगो ने भाग लिया

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.