Thndr News

राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में मनाया गया महिला दिवस

रांची : 8 मार्च को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव उपस्थित थे।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव ने कहा की महिलाएं किसी भी रूप में कमजोर नहीं है। महिलाएं हर तरह से सक्षम है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने की क्षमता रखती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह महिलाएं अपने परिवार को पूरी योग्यता के साथ संभालती है। उसी तरह घर के बाहर दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी काबिलियत दिखाने की योग्यता रखती हैं। फिर चाहे वह किसी दफ्तर में काम करने की बात हो, या फिर राजनीति की बात हो। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की महिला सशक्तिकरण में विश्वास रखता है। और दल की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जाती है की महिलाओं को भी बराबर अवसर मिले।

अनीता यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। महिलाओं में योग्यता की कमी नहीं है, और ना ही उन्हें किसी पर निर्भर होने की जरूरत है। डरने वाले को ही समाज डराता है। महिलाएं अपने अंदर के भय को खत्म करें और पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चले।

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव, डॉक्टर मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, प्रदेश महासचिव सुनीता चौधरी, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ,प्रदेश सचिव केसर वारसी ,युवा प्रदेश प्रवक्ता रवी जयसवाल आदि उपस्थित थे।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.