राँची : जदयू द्वारा झारखंड प्रदेश की दक्षिण छोटानागपुर प्रमण्डल की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संजय सहाय ने की। बैठक में प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण सिंह उपस्थित हुए।
दक्षिण छोटानागपुर प्रमण्डल की बैठक में राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिला से आए प्रमुख व सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने बताया कि प्रखण्ड स्तर तक संगठन को मज़बूत करने में जुटे हैं, ज्यादात्तर युवाओं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा व जदयू राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के विरुद्ध लगातार अांदोलन करता रहेगा.
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड में विकल्प के रुप में उभर रही है, हम आने वाले दिनों में मज़बूत संगठन के साथ जनता के हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे, उन्होनें कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार के विकास की चर्चा हर एक व्यक्ति कर रहा है और हमारे साथ नितीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की सभी सराहना कर रहे हैं, अब समय आ चूका है झारखंड में भी नितीश मॉडल लाने का।




