राँची : हरमु रोड स्थित आजसु पार्टी के केंद्रिय कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
पार्टी के राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि यह पार्टी युवाओं की पार्टी है ये छात्रों के हित में कार्य करती हैं.
उन्होंने कहा कि जो युवा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं पार्टी उनके साथ है और उनकी मांग को पूरा करने में हर तरह से प्रयास करेगी. पार्टी का लक्ष्य है एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने तथा ११ लाख साधारण सदस्य बनाने का.
कांके, गोंदा, मांडर, धुर्वा,चतरा,हजारीबाग आदि विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने सदस्यता ग्रहण किया




