राँची: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का 70 वाँ जन्मदिन सोमवार को विकास दिवस के रुप में मनाया गया।
प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने केक काटकर नितीश कुमार को झारखंड प्रदेश जदयू की ओर से शुभकामनाएँ दी एवं नितीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की।
श्रवण कुमार ने कहा कि नितीश कुमार एक साफ छवि के ईमानदार नेता हैं, जिन्होनें सदैव मुद्दों पर राजनिति की. उन्होनें सदैव समाजवादी विचारधारा को अपनाया है और बिहार को कम समय में राष्ट्रीय फ़लक पर नयी पहचान दिलाने का काम किया है.
उन्होनें कहा कि नितीश कुमार की छवि राष्ट्रीय नेता की हैैै इसका पार्टी को अधिक लाभ मिला है साथ जदयू राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत हुआ है. नितीश कुमार ने विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया है.
इस दौरान जदयू के संजय सहाय, भगवान सिंह, सागर कुमार, अाशा शर्मा, सुबोधकांत अादि उपस्थित थे




