मुरी: हिंडालको संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर हिंडालको द्वारा रविवार की शाम एलुमिना क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ 75 वर्ष का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला उपस्थित रहीं। उन्होंने सिल्ली प्रखंड परिवार की ओर से समस्त हिंडालको परिवार को 75 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य पर शुभकामना देते हुए कहा कि मुरी की पहचान हिंडालको संस्थान से होती है इस संस्थान के द्वारा बहुत से रोजगार दिए जाते हैं जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी कम दिखती है।
प्लांट हेड रवि मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में प्लांट अपने उत्पादन के लिए जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों कहा कि हिंडालको अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इधर जनप्रतिनिधियों ने भी हिंडाल्को को यह विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ परिवार के रूप में खड़े रहेंगे।
इस मौके पर हिंडाल्को के अरुण राय, रोहित चौरसिया, प्रशांत बस, अभिजीत सेन, गौरी शंकर, नवनीत श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अंकित अग्रवाल, जिला परिषद लक्ष्मी देवी, मुखिया गण एवं पंचायत सदस्य मौजूद थे।





Add comment