मुरी: मुरी ओपी थाना के प्रांगण में रविवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में आए हुए सभी गणमान्य एवं समाजसेवियों ने सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक का संचालन मोहम्मद फारूक ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने कहा कि त्योहारों एवं जुलूस या जलसे में भड़काऊ या अश्लील गानों का इस्तेमाल करने से बचे। अफवाहों से दूर रहे।
वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी चुनाव संबंधी बहुत सारी जानकारियां भी लोगों को दिया तथा अपील भी किया कि जिन-जिन बातों का बैठक में उल्लेख किया गया है इन सारी बातों को अपने-अपने क्षेत्र के और भी लोगों को साझा करें ताकि उन्हें सही जानकारियां मिल सके। साथ ही साथ आए हुए लोगों को त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाइयां भी दी। बैठक का समापन सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू ने किया।
मौके पर सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह, पूर्व जिप सदस्य सुशील महतो, मुखिया लालू राम उराव, सोमरा माझी, पूर्व प्रखंड प्रमुख कमलनाथ माझी, रितेश वर्मा (मुंशी), उमेश तिवारी, समाजसेवी गोपाल केडिया, मोहम्मद चांद हुसैन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





Add comment