Thndr News

हरमू मैदान में 15 से 21 जनवरी तक श्री राम कथा की होगी ज्ञानवर्षा

राम कथा के लिए आयोजन समिति ने की बड़ी बैठक, उपसमितियों की घोषणा हुई

आयोजन में रांची की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ का मिलेगा सहयोग
कई जिलों से कथा में शामिल होंगे श्रद्धालु भक्तगण

28 दिसंबर,रांची: रांची के हरमू मैदान में आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री राम कथा सेवा समिति, रांची के द्वारा किया जा रहा है।


श्री राम कथा सेवा समिति ,रांची के आयोजन समिति की बैठक संध्या 6:00 बजे अग्रसेन भवन मे रखी गयी बैठक में रांची के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, समाजसेवी, प्रबुद्धजन सहित कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत मुख्य संयोजक
प्रकाश धेलिया ने किया।


आज की बैठक में स्वागत समिति के माननीय सांसद संजय सेठ भी उपस्थित थे। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी उपसमिति सदस्यो को प्रेरित किया। समिति के मुकेश काबरा ने बैठक का संचालन कर कथा की जानकारी रखी। उन्होंने बैठक में बताया कि 15 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रेम मूर्ति पूज्य संत श्री प्रेम भूषण जी महाराज के परम शिष्य श्री राजन जी महाराज श्री राम कथा का व्यासपीठ से अपनी मधुर वाणी में उपस्थित श्रोताओं को अमृत पान करायेगे।
कथा वाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से 7 दिनों तक राज्य के सभी धर्म प्रेमियों को श्री राम कथा का रसपान का आनंद प्राप्त होगा।


बैठक में उप समिति का गठन कर प्रभारियों का चयन किया गया
मुख्य संयोजक :-प्रकाश धेलिया
संयोजक :-मनीष साहू
कोषाध्यक्ष:- नेमी अग्रवाल
मुख्य यजमान :-प्रेमचंद श्रीवास्तव (लाला जी)
मंच संचालन – मुकेश काबरा
मंच ब्यवस्था:- प्रमोद सारस्वत
पंडाल व्यवस्था- बसंत शर्मा, राहुल अग्रवाल, बी पी यादव, (राजू)
साउंड, लाइट ,LED,फोटोग्राफी :- आनंद मानिक, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय अखोरी
आवास गुरु सेवा – बसंत शर्मा ,राज कुमार पोद्दार ,आनंद मानिक
भोजन, प्रसाद -श्रवण अग्रवाल, सजन पाडीया
चिकित्सा :- पवन शर्मा, दीपक मारु
पेय जल :-गोपाल सोनी
चरण पादुका सेवा:- दीपक टाटिया भरत बगड़िया
विधि प्रशासनिक प्रभारी :-राम बांगड़ ,अमित शर्मा , शशांक भारद्वाज

प्रिंटिंग प्रचार प्रसार :- अमर प्रसाद,जितेंद्र प्रसाद सिंह, शशांक भारद्वाज
पुष्प श्रृंगार व्यवस्था :-दीपक पाठक विनय कुमार
यातायात :-सुनील माथुर रामचंद्र जायसवाल
सुरक्षा ब्यवस्था:-अमर प्रसाद,आलोक सिंह
प्रेस मीडिया व प्रवक्ता:- प्रमोद सारस्वत
उपरोक्त उप समितियां आयोजन को सफल बनाने में अपना कार्य प्रारंभ करेगी। वही कथा के मुख्य यजमान प्रेम चंद श्रीवास्तव ने बताया की श्री राम कथा के भव्य आयोजन के लिए रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। कथा से संबंधित जानकारी के लिए लेक रोड स्थित पुष्पांजलि बिल्डिंग में अस्थाई कार्यालय भी खोला गया है।

आयोजन समिति के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि 15 जनवरी से 21जनवरी तक चलने वाले कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा।

कथा स्थल पर 50 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ विशाल पंडाल बनेगा।जिसमे 5000 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग बड़े एल ई डी स्क्रीन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पेय जल व्यवस्था, चरण पादुका व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था ,प्रतिदिन प्रसाद वितरण व्यवस्था ,के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी समिति के द्वारा रखा गया है।


आयोजन समिति के (सांसद )संजय सेठ ,प्रकाश धेलिया,मुकेश काबरा ने रांची के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी धर्म प्रेमियों से इस कथा में आकर श्री राम कथा का रसपान करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष साहू, प्रकाश धेलिया ,श्रबन अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, बसंत गौतम , मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, सुरेश चंद अग्रवाल ,नेमीचंद अग्रवाल , आनंद मानिक, सुनील माथुर ,रामचंद्र जयसवाल ,राजकुमार पोद्दार, दीपक पाठक, विनय पाठक ,लड्डू अग्रवाल, कमल सिंघानिया ,शशांक भारद्वाज, राम बांगड़ ,पवन शर्मा ,दीपक टाटिया गोपाल सोनी, भरत बगड़िया ,अमर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.