रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू संगठन के द्वारा द्वारा साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। तत्पचात बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्ताव पारित किया। जिसमे मुख्य रुप से 1 सप्ताह के भीतर प्रांत कार्यालय का उद्घाटन, प्रदेश के 6 जिले में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर किए जाने वाले आयोजन तथा सभी जिले मे मनोनीत किए जाने वाले पदाधिकारियो की लिस्ट तैयार की गई। इसके अलावा 25 लोगों को मॉडरेटर पावर देने के लिए सूची के अनुसार उन्हे प्रशिक्षण देकर तैयार करते हुए दायित्व देने की बात की गई। गोपाल शर्मा भारद्वाज की अध्यक्षता में आज की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में मुख्य रूप से रांची महानगर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह रांची महानगर उपाध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद वर्मा महामंत्री रांची महानगर, अभिषेक मिश्रा जी युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जी वीरांगना प्रकोष्ठ से अनीता गुप्ता, हेमंत कुमार, तिलक ओदार, सहरू सिंह युवा प्रकोष्ठ छोटानागपुर प्रभारी अभिषेक भारद्वाज जी दीपक कुमार तथा सोनू सिंह जी उपस्थित थे





Add comment