Thndr News

दो साल बाद शहर में दुर्गा पूजा की धूम, रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर, शहरवासियों से शांति बनाए रखने की गई अपील.

रांची: पूरे दो वर्ष के बाद शहर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार में असामाजिक तत्व खलल पैदा ना करें इसके लिए रांची पुलिस शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. रांची पुलिस ने पोस्टर जारी कर शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से या कंट्रोल रूम में फोन कर दर्ज करा सकते है. पुलिस इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करेगी.

पुलिस ने लोगों से अफवाह से सावधान रहने की अपील की है.लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि अफवाह पर ध्यान न दें. रांची के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग भ्रामक सूचना, आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें, किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें, किसी भी प्रकार के अफवाह पर अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें. किसी प्रकार की कोई सूचना मिले तो तत्काल अपने निकटतम थाना/डायल 112 को सूचना दें.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.