Thndr News

डोर टू डोर सदस्यता अभियान शुरू करेगा सदान विकास पार्टी


रांची: सदान विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू की अध्यक्षता में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हिनू में सम्पन्न हुई।


आज की बैठक में सर्वसम्मति से डोर टू डोर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया साथ ही सहयोग करने का अपील करने का भी निर्णय लिया गया।सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 29 जुलाई को 10:30 बजे बिरसा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक यह कार्यक्रम चलेगा। बिरसा चौक पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू हरी झंडी दिखाकर गठित कमिटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सदस्यों को कार्य के लिए रवाना करेंगे।


उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम चलेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनिवार्य रूप से अलग अलग कमीटी बनेंगी और यह जिम्मेदारी मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष की होगी केंद्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन इनके सहयोगी होंगे, यह कार्य क्रम तब तक चलता रहेगा जब तक सदानों मूलनिवासियों दलित पिछड़ावर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग हरिजन बैक वर्ड फौरवरड सर्व जातियों सर्व धर्मावलंबियों सदानों के घर तक हमारे उद्देश्य एवं सदानों मूलनिवासियों सदानों के हक़ और अधिकार के लिए जगाकर हमारी एकता और अखंडता नहीं बन जाती है।
मेरा स्लोगन, लेखन और उद्देश्य सदान नहीं समझ जाते हैं तब तक चलता रहेगा।


जागो सदान जागो हम तुम्हे जगाने आए हैं मिटता हुआ अस्तित्व हम तुम्हे बचाने आए हैं ।सदान बाहुल्य राज्य है सरकार की ग़लत नितियों के कारण एकल पद आरक्षण लागू कर सदानों मूलनिवासियों को उनके हक़ और अधिकार से वंचित कर दिया गया है और हमें आशा है कि सदान एकजुटता में आएंगे और राज्य में हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।


इस बैठक में अरविंद प्रसाद रांची जिला अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद साहु, शीवनाथ भट्टाचार्य, जगरनाथ कुमार इन्द्रजित कुमार मो परवेज श्रीमती इंदिरा, मनिका जोजो बिजय गोप मनोज कुमार साहु अधिवक्ता मो शमीम डॉ प्रदीप कुमार, अरविंद प्रसाद गुप्ता एवं अन्य।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.