
रांचीः राजधानी में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है. चुटिया थाना क्षेत्र के एक घर को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 40 लाख के सामान को लेकर फरार हो गए. घर के सदस्य बाहर गए हुए थे. वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.
बता दें कि रांची के चुटिया स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. घर के लोग 25 दिनों से बाहर गए हुए थे. मौके पाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर लगभग 40 लाख के सामान पर हाथ साफ किया . जब घर के लोग वापस लौटे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला. जिसके बाद घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है.





Add comment