सिल्ली : सिल्ली के हजाम गांव में रविवार को आई मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात से पांच बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बंता हजाम दक्षिणी पंचायत के हजाम गाँव में लगभग दिन के 10 बजे मूसलाधार बारिश के साथ हुई वज्रपात चपेट में आने से किसान बुद्धदेव पातर मुंडा के बकरियों की मौत हो गयी।

किसान ने बताया कि सभी बकरियों को घर के पास ही खेतो में चरा रहे थे। तभी ये घटना घटी। वो बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया गंगानारायण सिंह मुंडा पहुंचे और तत्काल अंचल अधिकारी सिल्ली से उचित मुआवजा की मांग की है। इधर ग्रामीण राधे मुंडा कहना है बुद्धदेव पातर मुंडा गरीब व छोटा किसान है एवं वे परिवार के भरण पोषण के लिए थोड़ा बहुत खेती बाड़ी एवं प्राईवेट कम्पनी से लोन लेकर बकरी पालन करते है उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।





Add comment