सिल्ली : रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिल्ली प्रखंड के टूटकी कोचों स्थित अमृता इंटरनेशनल स्कूल, सिल्ली का दौरा किया। इस दौरान विद्यालय की स्कूली बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस मौके पर उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है अमृता इंटरनेशनल स्कूल साथ ही उन्होंने कहा की बच्चों की प्रस्तुति देखकर उन्हें अपनी बचपन की याद आ गई उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते हुए कहा की विद्यालय के बच्चे मंच के जादूगर हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ विद्यालय प्रबन्धन को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिसर पहुंचते ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
सांसद द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर ,ललित महतो, रघुवीर महतो, अंबुज रजक, विद्यालय के निदेशक पुष्पिता ब्रजकिशोर सिन्हा ,प्राचार्य ब्रजकिशोर श्रीनाथ सिन्हा,अनिता चौधरी, वरनाली चौधरी,रीता रंजना, श्वेता कुमारी,संगीता महतो,अनिता प्रमाणिक,किरण महतो,लक्ष्मी देवी,निर्मल चंद्र महतो, हरिश चंद्र महतो, समेत काफी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।





Add comment