सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के दो पूर्व मुखिया को सिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जेल जाने वाले में टुटकी पचायत के पूर्व मुखिया परीक्षित महली एवं नागेडीह पंचायत के पूर्व मुखिया वरुण मांझी शामिल है।

इन दोनों पर अपने कार्यकाल के दौरान शौचालय मद के सरकारी राशि के गबन का आरोप है। परीक्षित महली के खिलाफ कांड संख्या 16/23 एवं वरुण मांझी के खिलाफ कांड संख्या 20/23 के तहत मामला दर्ज है। थाना से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षित महली पर करीब दो लाख एवं वरुण मांझी पर चार लाख रुपए के गबन का आरोप है।





Add comment