
प्रातः 3 बजे से सरकारी पूजा के उपरांत सबके लिए पट खोल दिया जाएगा
मुख्य मंदिर में सबके लिए जल और लोटा का व्यवस्था किया जाएगा
75 वर्षो बाद ऐसा संयोग बन रहा हैं जब सावन का शुरुआत एवं समापन सोमवार को होगा।

रांची: पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के तत्वावधान में कल श्रावणी महोत्सव का काफी धुमधाम से शुभारंभ किया गया । गणेश वंदना से इसकी शुरुआत की गई, डांस झारखन्ड के कलाकारों के द्वारा शिव-पार्वती जी के जीवंत स्वरूप को दर्शाया गया , शिव तांडव किया गया, उसके बाद सभी तमाम अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पहाड़ी बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया । सभी अतिथियों के द्वारा महाकाल मंदिर में महाआरती एवं पूजा किया गया साथ ही सभी की बीच प्रसाद वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राँची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा , राँची नगर निगम प्रशाशक अमित कुमार , राँची एसएसपी चंदन सिन्हा , सदर अनुमण्डल प्राधिकारी उत्कर्ष कुमार ,महाधिवक्ता झारखंड राजीव रंजन ,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर , राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जय शंकर पाठक ,राँची विधायक सी पी सिंह ,गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन ,नमन ठाकुर सावन महोत्सव की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एन एन पांडेय ने किया और संचालन सचिव राकेश सिन्हा के द्वारा किया गया ।

आयोजन में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष कुमार राजा , कोषाध्यक्ष विनोद कुमार , वित्त प्रभारी राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह , अरुण वर्मा , रंजीत विहारी , अजय श्रीवास्तव , अजय सिंह , राजेंद्र सिंह ,गगन कुमार , प्रेम वर्मा ,राज कुमार तलेजा , दीपक नंन्दा, अमन सिंह , मंदिर के पुजारी पिंटू बाबा , मनोज मिश्रा ,मंदिर के स्टॉफ आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभी भक्तो के स्वागत एवं सुविधा के लिए राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति पूर्णतः तैयार हैं ।
75 वर्ष बाद ऐसा संयोग बन रहा हैं जब सावन का शुरुआत और अंत सोमवार को होगा।
सभी भक्तो के लिए प्रातः 3 बजे सरकारी पुजा के उपरांत भक्तो के लिए पट खोल दिया जाएगा । सुबह सरकारी पूजा में मुख्य रूप से राँची उपायुक्त राहुल सिन्हा ,डीडीसी दिनेश यादव, SDO उत्कर्ष कुमार, समिति के अध्यक्ष एन एन पांडेय , प्रवक्ता बादल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।






Add comment