Thndr News

झामुमो सिल्ली प्रखंड समिति की बैठक संपन्न


सिल्ली/मुरी:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार के दिन लगभग 2 बजे मुरी टुंगरी पार्क के समीप सिंगपुर मैरिज हॉल में झामुमो सिल्ली प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो रांची जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा की तैयारी पर विशेष ध्यान दें और पार्टी, संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें। वर्तमान झारखंड सरकार की उपलब्धियां को लेकर लोगों के बीच चर्चा करें ताकि अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार प्रसार हो सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच साझा करें ताकि लाभुक लाभान्वित हो सके और पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे।

कार्यक्रम को रांची जिला अल्पसंख्यक के सचिव सुजीत कुजूर, जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वचन उरांव, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंजू महतो ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा का गठन, महिला
मोर्चा का विस्तार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार भी किया गया। नए नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पट्टा पहनकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भागीरथ महतो ने किया। इस मौके पर फखरुद्दीन राय, अजीत महतो, गोकुल महतो, फलाहारी महतो, बंसी कोईरी, संतोष साहू एवं संगठन सचिव सनातन मुंडा उपस्थित रहे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.