Thndr News

पतराहातू में बापू की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सिल्ली प्रखंड के पतराहातु में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया।

इस मौके पर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के शिवचरण महतो, परमानंद, दुर्गा चरण महतो, लालबहादुर, मनोज, महावीर, विकास,नितिश, रशराज लोहरा, तापस, शेख मुसा, निताय मांझी, अजय, सुबास समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.