सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लगाम गांव के खेलगांव मैदान में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया एवं झंडे को सलामी दिया।
इसी क्रम में सिल्ली प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, सिल्ली थाना में थाना प्रभारी लाल जी, राजकीय रेल थाना में थाना प्रभारी जमादार मुंडा, रेलवे सुरक्षा बल में थाना प्रभारी रुपेश कुमार, खादी ग्रामोद्योग छोटामुरी में इंद्रसेन सिंह, रूडसेट संस्थान सिल्ली के निदेशक संजीत कुमार, कस्तूरबा बालिका विद्यालय सिल्ली में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला, संत माइकल स्कूल में निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो,सुमित्रा प्रसाद बाल विकास विद्यालय लोटा के संचालक नरसिंह प्रजापति ने झंडा तोलन किया।





Add comment