Thndr News

सिंगापुर के साहित्यिक समारोह में सम्मानित हुई शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन।


जहानाबाद : शहर के झड़ी साव लेन निवासी सावित्री सुमन एक साहित्यकार सह समाज सेविका के रूप में जानी जाती हैं। प्रतिकूल प्रस्थितियों में भी इन्होंने साहित्य साधना नही छोड़ी और इनका साहित्यिक सफर सुहाना रहा है। एक गजलकार के रूप में इनकी लेखनी का लालित्य अनुपम है।


सिंगापुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “संगम सिंगापुर एसोसिएशन” और हिंदी अकादमी मुंबई द्वारा डी० एo विo हिंदी विद्यालय सिंगापुर में “विश्व हिंदी दिवस पखवारा”के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस समारोह में सामिल होने वाले साहित्यकारों के बीच साहित्य, संस्कृति और भाषा का भरपूर आदान_प्रदान हुआ।


उल्लेखित “सिंगापुर साहित्योत्सव” में भारत से हिंदी अकादमी मुंबई के अध्यक्ष डाo प्रमोद पांडे, डाo कृष्ण कुमार द्विवेदी, डाo बालकृष्ण रामभाउ महाजन,ज्योति शर्मा “भनोट, उमा विश्वकर्मा, शब्दाक्षर प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र बिट्टू जैन, शब्दाक्षर प्रदेश अर्थ मंत्री महाराष्ट्र सीमा त्रिवेदी और शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष जहानाबाद (बिहार)सावित्री सुमन ने अपनी सहभागिता निभाई। इन सभी लोगों को अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत करने का अमूल्य अवसर प्राप्त हुआ।


मुख्य अतिथि श्री शिवजी तिवारी चांसरी प्रमुख उच्चायोग भारत सिंगापुर के कर कमलों से सभी को अंग वस्त्र, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


अपनी प्रखर प्रतिभा के बदौलत सावित्री सुमन ने जिले का नाम राजकीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने में कामयाबी हासिल की हैं। सुमन की इस शानदार सफलता पर शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार मनोज कुमार मिश्र “पद्मनाभ”और राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी प्रोo डाo कुमारी रश्मि प्रियदर्शिनी सहित समस्त शब्दाक्षर परिवार ने इन्हें बधाई देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.