रांची: आज ड्रैगन बोटिंग के खिलाड़ी सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की के नेतृत्व में राज्य के खेल मंत्री हफिजुल हसन से कचहरी स्थित आवास में मुलाकात की। खिलाड़ियों ने खेल में उपयोग होने वाले बोट एवं चापु महैया कराने के लिए मंत्री से अनुरोध किया। खेल मंत्री हफीजुल हसन ने खेल में उपयोग होने वाले समान शीघ्र महैया कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान कोच संतोष कुमार बिरसा टोप्पो (विश्व चैंपियनशिप थाईलैंड) दिलेश्वर मुण्डा (विश्व चैंपियनशिप थाईलैंड) पूजा कश्यप (महिला कोच) अजय मुण्डा (राष्ट्रीय खिलाड़ी) उमेश महतो (राष्ट्रीय खिलाड़ी) नागपुरी गायक सुनील खोया, अविनाश एक्का, अर्जुन नायक शामिल थे।





Add comment