Thndr News

लेखिका लोकृती गुप्ता ‘अनोखी’ को मिला पुरस्कार बेस्ट राइटर अवार्ड

रांची: ऑल झारखण्ड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन (एजेएसीए) की ओर से सुप्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री लोकृती गुप्ता ‘अनोखी’ को उनके उपन्यास ‘क्योंकि तुम हीं हो’ के लिए लेखन में उत्कृष्ट योगदान हेतू साहित्य के क्षेत्र में बेस्ट राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उनका इस अवार्ड के लिए चयन संगठन के अध्यक्ष रंजीत बिहारी प्रसाद, संरक्षक व मार्गदर्शक राजेश साहू, सचिव मेहुल प्रसाद व पूरी टीम ने द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। वहीं पुरुस्कार पाकर लेखिका लोकृती गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह पुरस्कृत होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस प्रकार उनका आकस्मिक चयन होने के कारण वो अपने अंदर एक नयी प्रेरणा और ऊर्जा का अनुभव कर रहीं हैं और उन्होंने सबका सादर धन्यवाद ज्ञापन ये कहते हुए किया कि आपने मुझे झारखण्ड स्तर के अवार्ड के लायक समझा और मेरा चयन किया ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।

इस सम्मान समारोह में उन्होंने रंजीत बिहारी, रीना सहाय व राजेश साहू को पुस्तक भेंट स्वरुप देते हुए कहा कि ये उनका सौभाग्य हैं कि उन्हें इतने बड़े लोगों से आशिर्वाद की प्राप्ति हो रही है। वारिष्ठ और प्रसिद्ध अभिनेत्री रीना जी ने लोकृती गुप्ता की बहुत प्रशंशा की और कहा कि लोकृती गुप्ता ‘अनोखी’ जिस तरह से अपने छोटे बच्चे को सँभालते हुए निरंतर आगे बढ़ रहीं हैं, वो महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं । जिन्हें लगता है कि अब वो कुछ नहीं कर सकतीं। वहीं मौके पर संगठन के अध्यक्ष रंजीत बिहारी ने कहा कि लोकृती गुप्ता जिस प्रकार से अंतराष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड को प्रस्तुत कर रहीं हैं और राज्य का नाम रौशन कर रहीं हैं, ये पुरुस्कार उनके साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए दिया गया है और संगठन को आगे भी उनसे बहुत उम्मीद है और उन्हें संगठन से पूर्ण समर्थन रहेगा।

वहीं संगठन के संरक्षक व मार्गदर्शक राजेश साहू ने कहा कि झारखण्ड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। आज लेखन के क्षेत्र में लोकृती गुप्ता वैश्विक पटल पर झारखण्ड राज्य को जिस प्रकार निरंतर प्रस्तुत कर रहीं हैं। ये गर्व का विषय है और लोकृती गुप्ता की लेखनी सच में ‘अनोखी’ है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.