
जहानाबाद: प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में नव निर्माण संस्थान का तीसरा वार्षिकोत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना से हुई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखपुरा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और मगध विश्वविद्यालय के मगही विभाग में व्याख्याता डॉ0 किरण कुमारी शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार कमल द्वारा लिखित दो मगही पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ ।
वर्णित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं से जुड़े हिंदी मगही के साहित्यकार, कलाकार और समाज सेवी उपस्थित थे।
शब्दाक्षर जहानाबाद जिलाध्यक्ष और चर्चित गजलकार सावित्री सुमन, उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर और प्रचार मंत्री अनिला सिन्हा ने अपनी सहभागिता निभाई।





Add comment