
सिल्ली:- संसद संजय सेठ ने श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिल्ली में सांसद संजय सेठ पहुंचे। उनके पहुंचते ही प्रशिक्षण ले रही छात्रों द्वारा उन्हें तिलक लगाकर तथा बुके देकर स्वागत किया गया ।
सांसद महोदय ने संस्थान के छात्रों से मिले और भविष्य में प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से कैसे जुड़ेंगे और दूसरों को भी रोजगार कैसे देंगे से संबंधित बातों की चर्चा किए।
उन्होंने छात्रोंको प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार करने के बारे में बहुत सारे बातों को उनके बीच रखा तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित बहुत सारी योजनाओं के बारे में भी बताया । साथ ही साथ स्वरोजगार हेतु हर संभव मदद करने के लिए भी आश्वस्त किया।
उन्होंने संस्थान के क्रियाकलाप को बहुत बारिकी से निरीक्षण किए और संस्थान को और बेहतर करने के लिए उन्होंने बहुत सारी बातों को बताया।
इस मौके पर रूडसेट के वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो दशरथ कुमार महतो अनिल कुमार महेश रोहिदास एवं छात्र उपस्थित रहे।





Add comment