Thndr News

अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन रांची की लोकृति गुप्ता करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची: महिला काव्य मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन में झारखण्ड को प्रस्तुत करने हेतु रांची की सुप्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री लोकृती गुप्ता का चयन होना झारखंड प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि ये उनके लिए बहुत ही सुखद अनुभूति है कि वह अपने झारखंड को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये ऑनलाइन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन महिला काव्य मंच की प्रस्तुति है, जो कल दिनांक 28 मई 2023 शाम 6:30 बजे होगी।

साथ ही उन्होंने महिला काव्य मंच के संस्थापक श्री नरेश नाज़, संरक्षक श्रीमती नियति गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सारिका भूषण व महिला काव्य मंच क़तर इकई तथा बाल काव्य मंच की अध्यक्ष प्रियंका जी को हृदयतल से सादर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। लोकृती गुप्ता ने मौके पर ये कहते हुए कि ये एक बहुत बड़ा मंच है, इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिला काव्य मंच ‘मन से मंच तक’ की स्थापना 1 फरवरी 2017 को पटियाला पंजाब मे श्री नरेश नाज द्वारा किया गया था जो महिला काव्य मंच ट्रस्ट के संस्थापक और चेयरमैन हैं | आज इस अंतरराष्ट्रीय रजिस्टर्ड मंच की देश के लगभग सभी राज्यों में लगभग 160 इकाइयाँ हैँ तथा विदेशों में 16 देशों में फैली हुई लगभग 65 इकाईयाँ हैं जो नियमित रूप से गोष्ठियों का आयोजन कर रही हैं | यह संस्था पूर्णतया महिलाओं की है और महिलाओं द्वारा ही संचालित है और बिल्कुल निःशुल्क है | श्रीमती नियति गुप्ता इस मंच की ग्लोबल संरक्षक हैं |

झारखंड में महिला काव्य मंच की नींव रखने वाली सारिका भूषण आज इस अंतरराष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा झारखंड , बिहार , पश्चिम बंगाल , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश और उड़ीसा समेत 6 राज्यों की प्रभारी हैं | यह संस्था मूलतः साहित्य में रुचि रखने वाली महिलाओ को एक सशक्त मंच प्रदान करता है जो अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियों का वहन करते हुए साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती हैं । इस संस्था का मूल मंत्र है – मन से मंच तक | पिछले महीने 13 नवम्बर को कर्नाटक में इस मंच का पंचम वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश-विदेश से मंच की सदस्याएँ शामिल हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने बताया 2023 में इस अंतरराष्ट्रीय मंच के वार्षिकोत्सव मनाने की ज़िम्मेदारी झारखंड इकाई को सौंपी गई है ।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.