
सिल्ली : शुक्रवार को पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप के नेतृत्व में सिल्ली पुलिस बल थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बाइक चालकों से वाहन चलाने का लाइसेंस, बीमा, रजिस्ट्रेशन तथा हेलमेट चेकिंग किया गया।

चेकिंग के दौरान कई वाहनों का कागजात नहीं होने के कारण बाइक को थाना में लाया गया। बाद में वाहन चालकों द्वारा गाड़ी के कागजात दिखाने तथा जिनके पास कागजात नही थे उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा यातायात नियमों के पालन के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ये वाहन चेकिंग चलते रहेगा।





Add comment