Thndr News

रविन्द्र करमाली बने आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष

सिल्ली: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने रविंद्र करमाली को आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है।

सिल्ली पंचायत के छाताटांड़ निवासी रविंद्र करमाली समाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। इनका यूवा वर्गों में खासा प्रभाव है। प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर रविंद्र करमाली ने कहा कि पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रखंड अध्यक्ष के रुप में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

सिल्ली की इस पवित्र धरती एवं पार्टी का सम्मान बढ़ाने के लिए कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करुंगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सूदेश कुमार महतो एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। इधर गुरुवार देर शाम सिल्ली नगर कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रविन्द्र करमाली को केन्द्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फुलमाल पहना कर स्वागत करते हुए बधाई दी।

बधाई देने वालों में विंध्याचल राय, गुड्डू गोस्वामी, निर्मल मंडल, भरत देव साय, पंकज साहू, मनोज साव, रवि सिंह, प्रकाश महतो, शशि सोनार, विनोद महतो, मनोज सिंह, नेपाल साव, संजीव भगत, सुरेश मुंडा, हेमंत नायक, मोहम्मद अनवर, बादल मुंडा, निमाया रजक समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.