Thndr News

हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण

रांची : हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया है औचक निरीक्षण के क्रम में हजारीबाग में 3 पीडीएस की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 17 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लोहरदगा के 13 दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 19 पीडीएस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. सरायकेला- खरसावां में 5 दुकान को निलंबित एवं 22 दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया !

रांची में 14 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत हुआ पाकुड़ में एक दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द एवं नौ दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी. रामगढ़ में 6 दुकानों को निलंबित एवं 14 दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया पलामू में 14 से एवं बोकारो में 56 पीडीएस दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया.जबकि खूंटी में तीन दुकानों को निलंबित एवं चतरा में 6 दुकानों को निलंबित एवं 37 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है इस तरह राज्य के सभी जिलों से राशन वितरण में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई की गई !

इसके अलावा, अधिकांश जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, आपूर्ति का समय पर वितरण, संबंधित सतर्कता समितियों से संबंधित सूचनाओं के उचित प्रदर्शन के संबंध में निर्देश जारी किए गए!

किस जिले में दुकानों का किया गया निरीक्षण..?

इस क्रम में लोहरदगा में 63, गिरिडीह में 56, पाकुड़ में 66, सरायकेला खरसावां में 39, हजारीबाग में 80, रामगढ़ में 46, देवघर में 40, धनबाद में 62, दुमका में 166, पलामू में 117, बोकारो में 78, गोड्डा में 94, साहेबगंज में 38, लातेहार में 36, सिमडेगा में 13, पश्चिमी सिंहभूम में 36, पूर्वी सिंहभूम में 55, गुमला में 53, रांची में 93, कोडरमा में 50, खूंटी में 51, चतरा में 65 जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मुख्यरूप से राशन कार्ड, वितरण, अनाज उठाव, कार्डधारियों की संख्या, स्टॉक, मिलान पंजी एवं आधिकारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई!

रांची : झारखंड पुलिस के सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मामले में गृह विभाग ने ढाई माह बाद भी यूपीएससी को फाइल नहीं भेजी है जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग द्वारा सबसे पहले अगस्त 2022 में प्रोन्नति से संबंधित फाइल यूपीएससी को भेजा गया था इसमें यूपीएससी ने कुछ कमी पायी जिसके बाद इस कमी को दूर करके दोबारा फाइल भेजने का निर्देश दिया इस संबंध में गृह विभाग ने दिसंबर 2022 में फिर यूपीएससी को फाइल भेजी गृह विभाग द्वारा भेजी गयी फाइल में यूपीएससी ने फिर कुछ कमी पायी और इस कमी को दूर करके फिर से तीन जनवरी 2023 को फाइल भेजने को कहा लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी गृह विभाग ने फाइल नहीं भेजी पिछले महीने यूपीएससी द्वारा फाइल भेजने को लेकर रिमाइंडर भी किया गया. लेकिन गृह विभाग ने अब तक फाइल नहीं भेजी है!

रांची : झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का Induction course की ट्रेनिंग एक बार फिर अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. इसे लेकर आईजी ट्रेनिंग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है आईजी ट्रेनिंग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को 12 मार्च को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया था. इस आदेश को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है अब दो अप्रैल को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान कराने का निर्देश दिया जाता है!

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.