रांची : मांडर थाना क्षेत्र में बीते ११ फरवरी को शंकर एंड संस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूटपाट की घटना का पर्दाफाश कर सामान बरामदगी सहित अपराधियों की गिरफ्तार करने पर सोना चाँदी व्यवसायी समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए बधाई दिया !

इस घटना का उद्भेदन करने के कारण सोना चांदी व्यवसायी समिति की ओर से एसएसपी रांची को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया !

प्रतिनिधिमंडल में सोना चांदी व्यवसायी समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, अरविंद कुमार, रूपेश कुमार, शशि प्रकाश सोनी, भोला सोनी, अभय कुमार, अमित कुमार, दीपू डे, अमित कुमार डब्बू, दिनेश सोनी, राजकुमार सोनी, राम लखन स्वर्णकार, शुभम कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे !





Add comment