Thndr News

एकीसो महादेव धाम चुटिया के मंदिर का जल्द होगा निर्माण, श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत की आपातकालीन बैठक

रांची : 20 फरवरी 2023 सोमवार को देर रात तक चली श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक स्वागतम मैरिज हॉल हरमू सहजानंद चौक में हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से एकीसो महादेव धाम चुटिया के मंदिर निर्माण संबंधित चर्चा की गई एवम मंदिर का प्रस्तावित नक्सा सहीत निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं पर गम्भीरता पूर्वक बिचार किया गया साथ ही (1) नक्से में कुछ सुधार के साथ यथाशिघ्र मंदिर निर्माण प्रारम्भ करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया ।


(2) मंदिर निर्माण कार्य और पारदर्शी तरीके से अर्थ संग्रह हेतु अलग अलग कमेटियों का निर्माण करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया.
(3) यह भी निर्णय पारित किया गया कि दान दाताओं से नगद राशि के बजाय निर्माण समागृह देने का अनुरोध किया जाएगा।
4) यह भी निर्णय लिया गया कि अधिकृत कमेटी दान की राशि या निर्माण समागृह प्राप्त करने के साथ ही तुरन्त दान दाताओं को कमेटी के अधिकृत सदस्य द्वारा पारदर्षिता के साथ रशीद प्रदान कर दी जाएगी ।
5) यह भी निर्णय पारित किया गया कि निर्माण सम्बन्धी सभी निर्णय श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची कमिटी के द्वारा लिए जायगें।
6)22 -2-2023 के बैठक को अवैध घोषित करते हुए यह कहा गया कि इस तरह की बैठक को समाज को तोड़ने की साजिश माना जाएगा इसलिए सदस्यों को ताकित किया जाता है कि इस तरह के आयोजनों से वे दूर रहे।
7) आगामी दिनांक 5 मार्च को श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत द्वारा होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया.

जिसमें उपाध्यक्ष उमेश कुमार एवम महासचिव सह प्रवक्ता संतोष कुमार सोनी जी को मांडर कांड के उद्द्भेदन हेतु किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने का भी निर्णय पारित हुआ।

8)मंदिर के भूमि पूजन के दिन लिए गए तस्वीरों के साथ सोने चांदी व्यवसाय समिति के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू और महासचिव संजय कुमार सोनी के द्वारा पंचायत के महासचिव मुकेश वर्मा की तस्वीर को विद्वेष पूर्वक एवम अपमान जनक तरीके से धुंधला कर सोसल मीडिया के फ़ेसबुक तथा वॉटऑप में डाला गया और जिससे पंचायत के महासचिव अपमानित महसूस किए ।

जिसके सन्दर्भ में पंचायत के अध्यक्ष को प्राप्त ज्ञापन के रूप में शिकायत पत्र पर भी गम्भीरता से चर्चा के उपरांत प्रथम दृष्टया इसे एक सोची समझी मानहानि की कारबाई माना गया. वावजूद इसके इस मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कराने का निर्णय पारित हुआ हुए और इस मामले की जांच के लिए पंचायत के अध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यी जांच कमिटी का गठन करते हुए और जल्द से जल्द जांच उपरांत रिपोर्ट पंचायत को सुपुर्द करने का निर्देश दिया.

उलेखित जांच कमेटी में पंचायत के उपाध्यक्ष उमेश वर्मा एवम संजय कुमार बर्मन के अलावे पंचायत के महासचिव सह प्रवक्ता संतोष कुमार सोनी को मनोनीत किया गया . जो यह भी जांच करेंगे कि इस घटना में क्या दो लोगों के अलावे अन्य किसी का भी हाथ तो नही ? साथ ही साथ पंचायत के अध्यक्ष रविंद्र लाल ने यह निर्देश जारी किए कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. तब तक रवि कुमार पिंकू और संजय प्रसाद सोनी को मंदिर निर्माण कार्य में सम्मिलित होने एवम पंचायत के सभी गतिविधियों से वंचित अर्थात् निष्कासित कर दिया गया है। साथ पंचायत के अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए की पंचायत के अध्यक्ष के आदेश के बाद ही कोई बैठक रखी जाएगी यदि इसके अलावा कोई बैठक बुलाता है. तो उसे अवैध माना जाएगा . उन्हें भी मंदिर निर्माण कार्य एवम पंचायत की सभी गतिविधियों से वंचित किया जा सकता है इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत के अध्यक्ष रविंद्र लाल ने करते हुए बिश्वास व्यक्त किया कि पंचायत एवम समाज के लोगों सहयोग करंगे एवम अपील किया कि पंचायत के अंदर अनुसाशन लाने में तथा मंदिर निर्माण कार्य मे सहयोग करें.

बैठक का संचालन महामंत्री सह प्रवक्ता संतोष कुमार सोनी ने किया इस बैठक में पंचायत के लगभग 50 लोग उपस्थित हुए।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.