पालोजोरी : पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुंजोड़ा पंचायत के महतोडीह के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को 24 प्रहर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमे रविवार को भजन व कीर्तन गायक लालटू पाल जागरण के द्वारा रविवार रात को एक से एक भजन तर्ज सुनने को मिला वही सारठ विधान सभा क्षेत्र के विधायक रंधीर कुमार सिंह समेत कुंजोड़ा मुखिया प्रतिनिधि अनुराग आनंद सिंह उपस्थित होकर माथा टेका।

साथ ही उपस्थित सभी लोगो का अभिवादन भी किया। लालटू पाल के द्वारा गाए गए भजन सुनकर सभी लोग झुमने पर मजबूर हो गए। सोमबार को दोपहर सजल पाल के द्वारा बांग्ला संकीर्तन का कार्यक्रम के साथ हुआ 24 प्रहर कीर्तन का समापन।

महतोडीह के शिव मंदिर में लगभग कई सौ वर्ष से पूजा होते आ रहे है। कुंजोड़ा पंचायत क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के लोग यहाँ आते है पूजा अर्चना करने बताया जाता है की यहाँ के मंदिर में शिव पार्वती का विवाह वाले मोर सिमला के स्वर्गीय लगन गोस्वामी के घर वाले चड़ाते है लगन गोस्वामी के परिवार के द्वारा काफी सालों से मोर चड़ाया जाता है।

इस कार्यक्रम में लिलमाणि सिंह, प्रताप नारायण सिंह, भोला गोस्वामी, हलधर गोस्वामी,सुनील राणा, रविंद्र यादव, नाथ यादव, बिशंबर प्रसाद सिंह, सन्टू यादव, बबलू सिंह, बिदु सिंह, अंग्रेज रजवार, मनोज यादव, विकाश सिंह ( सन्टू) लालु यादव एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।





Add comment