सिल्ली : सिल्ली पॉलिटेक्निक में एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का हुआ शुभारंभ। प्राचार्य समीर शर्मा ने एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का रिबन काट कर उद्घाटन किया। इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट , वॉलीबाल फुटबॉल ,बैडमिंटन ,कैरम ,चैस आदि का खेल का आयोजन किया गया है। सभी खेल का आयोजन सिल्ली पॉलिटेक्निक के कैंपस के अंदर किया गया है। सभी प्रतियोगिता का फाइनल 27 फरवरी को खेला जाएगा।
इस खेल प्रतियोगिता के फाइनल में चीफ गेस्ट रहेंगे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ विष्णु व्रता चट्टोपाध्याय।
इस खेल प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य समीर शर्मा ने कहा कि इस तरीके के खेल आयोजित करने से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वह तंदुरुस्त भी रहेंगे। इस एनुअल स्पोर्ट्स 2023 में कॉलेज के सभी शिक्षकों का योगदान रहा।





Add comment