
कल दोपहर मांडर प्रखंड स्थित शंकर एवं संस जेवलर्स दुकान हुई डकैती की वारदात के बारे में सोशल मीडिया एवं अखबार के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद आज स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की घटना स्थल पर पहुंची। मौक़े पर मांडर थाना के प्रभारी विनय यादव भी उपस्थित थे।

विधायक ने उस दुकान का पुरा निरीक्षण किया तथा दुकान के मालिक से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी ली।
विधायक ने थाना प्रभारी से मिलकर इस घटना को अंजाम देने वालों अपराधियों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से या अन्य तरीके से पकड़ने के लिए जल्द करवाई करने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द अपराधी पकड़ा जाये। साथ हीं इस घटना को लेकर बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी से भी बात की।
मौक़े पर पूर्व पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जमील मल्लिक, विधायक प्रतिनिधि नसीम अंसारी, आबिद अंसारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।





Add comment