रांची :आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष सावना मुंडा. उपाध्यक्ष एमआर मांझी के द्वारा आदिवासी समन्वय समिति के द्वारा आहूत मोराहाबादी मैदान रांची में “आदिवासी बचाओ महारैली “को सफल बनाने के लिए सिल्ली /राहे प्रखंड के अंतर्गत बड़ा चांग़डु,पतराहातू, तोडाग, परंमडीह, नावाडीह का सघन दौरा किया गयाऔर जन समर्क अभियान चलाया.

आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने आह्वान करते हुए कहा कि आदिवासियों के साथ चौतरफा हमला हो रहा है आदिवासियों को धर्म एवं संस्कृति साथ हीं संविधानिक अधिकार के लिए जागरूकता अति अवश्यक है l आदिवासियों के पांचवी अनुसूची,समता जज मेन्ट जमीन लूट अत्याचार जारी है l lआदिवासी समाज को अपनी संस्कृति व पहचान बचाने के लिए 5 मार्च 2023 को मोराबादी मैदान पहुंचने की अपील की गई l

अध्यक्ष सावना मुंडा ने कहा कि पांचपरगना क्षेत्र में हरगांव से आदिवासी समाज रैली के लिए निकलेंगेl यह रैली आदिवासियों के अस्तित्व बचाने के लिए है इसलिए 5 मार्च 2023 को सभी आदिवासी समाज के लोग मोराबादी रांची चलें l

इस कार्यक्रम में चैतन्य मुंडा,सावन सिंह मुंडा,एमआर माझी,सुंदर सिंह मुंडा,संतोष मुंडा,पंचम लोहरा ,लेलिन मुंडा, सुख राम मुंडा,सुखराम मुंडा यादि शामिल हुए l





Add comment