Thndr News

श्री श्याम बाबा, झुंझुनू वाली दादी, सालासर वाले बाबा का एक साथ लगेगा दरबार।


1 फरवरी को मारवाड़ी भवन में एक दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन
झारखंड के सभी जिलों को महोत्सव में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

एकादशी का पावन दिवस ,अखण्ड ज्योत की रहेगी विशेष व्यवस्था।


रांची : हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आगामी 1 फरवरी को एकदिवसीय त्रिशक्ति वंदना महोत्सव का आयोजन म्हारा श्याम धणी दातार रांची संस्था के सानिध्य में किया जा रहा है।


मारवाड़ी भवन में खाटू वाले श्री श्याम बाबा, झुंझुनू वाली दादी जी, सालासर के बालाजी का भव्य, सुंदर, अलौकिक श्रृंगार युक्त दरबार एक ही स्थान पर लगाया जाएगा।


एक दिवसीय महोत्सव प्रातः 9:00 बजे श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ होगा ।
महोत्सव में राजस्थान स्थित खाटू धाम मंदिर के महंत मोहन दास महाराज का आगमन होगा इस अवसर पर अखंड ज्योत, सवामणी भोग, छप्पन भोग, महा भोग, मेवा भोग भगवान को अर्पित किए जाएंगे। उपरोत् जानकारी सेवक मनोज बजाज ने स्थानीय होटल एलीट मे संवाद्दाता सम्मेलन ने बताया.


भजनों की बहेगी गंगा
दोपहर 2:00 बजे से हमारे बीच अहमदाबाद से पधारे नंदकिशोर शर्मा नंदू भैया व कोलकाता से भजन सम्राट रवि बेरीवाल, रोहित शर्मा जिम्मी द्वारा भजनों की गंगा महोत्सव स्थल में प्रवाह की जाएगी।


महोत्सव में झारखंड के कई जिलों से भक्त रांची पहुंचकर उत्सव में शामिल होंगे।
इस अवसर पर श्री श्याम बाबा, झुंझुनू वाली दादी ,सालासर वाले बालाजी महाराज को 171 भक्तों के द्वारा मेवा का भोग चढ़ाया जाएगा।


महोत्सव की तैयारी में 100 से अधिक सदस्य कार्य कर रहे हैं सदस्यों के बीच विभागीय सेवा का वितरण किया जा चुका है।
रांची के सभी जिलों में भक्तो को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है।


रांची की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को भी महोत्सव में आमंत्रित किया गया है ।
महोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन प्रांगण में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जाएगा।
पंडाल में 2000 से भी ज्यादा भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।


भक्त LED के द्वारा भी महोत्सव स्थल में कार्यक्रम को देख सकेंगे।
दरबार की सजावट का कार्य कोलकाता के मालियों के द्वारा किया जा रहा है।
दिन भर चलने वाला उत्सव मध्यरात्रि 11:45 बजे भक्तो के द्वारा प्रभु की महाआरती के साथ सम्पन होगा।
म्हारा श्याम धणी दातार आयोजक से जुड़े सभी भक्तजन रांची के सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से त्रिशक्ति वंदना महोत्सव में इष्ट मित्रों सहित सपरिवार शामिल होने का आग्रह करती है ।

आयोजन में मुख्य रूप सेकार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद गोयल, गुट्टु माटोलिया, मनोज बजाज, किशन गोयल, कुणाल जालान, विकास सिंघानिया, रवि आनंद, संजय शर्मा, पवन शर्मा, विशाल सिंघानिया, दीपक अग्रवाल, जगदीश माटोलिया, प्रकाश अग्रवाल, दीपक सरावगी, मयंक जैन, राजेश गोयल, अनिल लोहिया, कन्हैया भरतिया, विशांत तोदी, राजेश गोयल, नवीन गाड़ौदिया, विक्रम खेतावत,प्रमोद सारस्वत सहित काफी संख्या में सेवक जुड़े हैं।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.