मुरी:- सिल्ली प्रखंड के लेंगहातु भेलुवाटुंगरी मैदान में स्वर्गीय काशी नाथ महतो स्मृति मेला सह एकदिवसीय फुटबॉल खेल एवं पुरस्कार वितरण समारोह एवं टुसू मेला का समापन हुआ।

इस मेले के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने स्वर्गीय काशीनाथ महतो की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।
साथ ही उन्होंने में भेलुवाटुंगरी में स्थित शिव मंदिर के सीढी निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस मेले में स्वर्गीय काशीनाथ महतो के पुत्र डॉ अमित महतो, बेटी डॉ अस्मिता महतो , पुत्र वधू कुमिल्ला देवी , पत्नी कमला देवी रामनाथ महतो मोचीराम समाजसेवी श्याम सुंदर महतो जयपाल महतो सुनील सिंह गौतम साहू सुशील महतो लक्ष्मण महतो प्रमुख, उपप्रमुख आरती देवी मुखिया सीमा गोंजू मुखिया लालू उरांव मेला कमेटी के सदस्य मौजूद थे ।





Add comment