
राँची: तीन दिवसीय विवेकानन्द महोत्सव के तहत आज विवेकानंद जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित विवेकानंद चौक समिति के सदस्यों द्वारा उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

दर्जनों युवा तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया । शाम में 501 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव भी मनाया गया।
कार्यक्रम में दिव्यम फाउंडेशन और युवा सोच, रांची की संयुक्त भागीदारी रही।

कार्यक्रम के शुरुआत में रामकृष्ण मिशन के स्वामी महाराज, रांची विधायक सी पी सिंह, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, अभय मिश्रा,मुनचुन रॉय, भैरव सिंह, धर्मेंद्र तिवारी,कुमुद झा आदि मौजूद रहे समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, सचिव सुमित कुमार, अमित गुप्ता,सौरभ राय, सतीश सिंह,आकाश सोनी, गुड्डू सिंह, अंकित सोनी, नीतीश सिंह आदि शामिल हुए |





Add comment