राँची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची की कोर कमेटी की बैठक 12 जनवरी गुरुवार को राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

समिति द्वारा इस वर्ष महाशिवरात्रि में बहुत हीं धूमधाम से शिव बारात निकालने की तैयारी की योजना को धरातल पे लाने और भव्य एवं जीवंत झांकियाँ निकालने को लेकर चर्चा की गई ।

इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ,दिलीप गुप्ता, दीपक नंदा , राजू तलेजा , बादल सिंह , जीतू अरोड़ा , मिहुल प्रसाद , गगन कुमार , राम सिंह , संजय कुमार ,रजत शर्मा, गुलशन मिढ़ा, राजु काठपाल, भोलू शिंह प्रिया वर्मन आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।





Add comment